Ro no D15139/23

भारतमाला परियोजना से गांवों की बदलेगी तस्वीर, स्थानीयों को मिलेगी प्राथमिकता

करेहा में प्रशासन की पहल: रोजगार, शिक्षा और सड़क सुधार पर बनी कार्ययोजना

विकास के साथ आत्मनिर्भरता की ओर कदम, महिला समूहों को भी मिलेगा अवसर

धमतरी, 28 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने एवं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सतत पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने नगरी विकासखंड के ग्राम करेहा में पंचायत पदाधिकारियों, युवाओं, महिला स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर भारतमाला परियोजना से संबंधित संभावनाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के गांवों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे निर्माण कार्य, मशीन संचालन, आतिथ्य सेवा, वाहन संचालन एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं को तैयार करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण, पंजीयन एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने उनके कार्यों की सराहना की तथा कहा कि आगामी औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों से समूहों को आपूर्ति, खाद्य प्रसंस्करण, कैटरिंग एवं अन्य सेवाओं के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समूहों के उत्पादों के विपणन एवं पैकेजिंग सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर बल देते हुए कलेक्टर ने ग्राम के हाई स्कूल को सर्वसुविधायुक्त बनाने, आधारभूत संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा डिजिटल शिक्षण सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही करेहा से गट्टासिल्ली मार्ग की जर्जर स्थिति पर चर्चा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के प्रतिनिधि श्री लक्ष्य कुमार ने जानकारी दी कि कंपनी द्वारा क्षेत्र में पेट्रोल पंप एवं रेस्टोरेंट स्थापित करने की योजना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि एक इकाई में लगभग 50 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार देने का लक्ष्य है तथा नियुक्ति में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं रखीं, जिन पर कलेक्टर ने सकारात्मक एवं त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनसहभागिता सुनिश्चित कर ही क्षेत्र का समग्र एवं संतुलित विकास संभव है।

बैठक के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि अधोसंरचना विकास के साथ-साथ स्थानीय मानव संसाधन को सशक्त बनाना प्राथमिकता है, ताकि परियोजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे और क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत