Ro no D15139/23

विस अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से राजनांदगांव को 147 विकास कार्यों हेतु 10.38 करोड़ की स्वीकृति

*वर्ष 2025-26 में राजनांदगांव के सर्वांगीण विकास को मिली नई गति, 147 कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी, डॉ. रमन सिंह ने जताया मुख्यमंत्री साय एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री वर्मा का आभार*

राजनांदगांव, 1 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से राजनांदगांव में अधोसंरचना विकास को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 147 कार्यों के लिए 10 करोड़ 38 लाख 14 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

28 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार यह राशि विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु स्वीकृत की गई है। स्वीकृत कार्यों में मुख्यतः *सी.सी. रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंगल भवन, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन, शेड निर्माण, बोर खनन, हाई मास्ट लाइट, एसी/डीसी स्ट्रीट लाइट स्थापना सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य शामिल हैं।*

जारी आदेश के अनुसार यह स्वीकृति अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकार निधि के अंतर्गत जारी की गई है तथा कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग नियमानुसार किया जाएगा तथा समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएंगे।

इन कार्यों से राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों में आवागमन सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता, सामुदायिक गतिविधियों के लिए भवन सुविधा तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। विशेष रूप से सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण से ग्रामीण अंचलों में संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे, वहीं हाई मास्ट एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना से सुरक्षा एवं सुविधा दोनों में वृद्धि होगी।

आदेश जारी होने के बाद *विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कहा कि राजनांदगांव क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक कदम सिद्ध होगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से आधारभूत संरचनाओं में सुदृढ़ता आएगी तथा आमजन को मूलभूत सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।*

प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त होने पर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण ही राजनांदगांव क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास का क्रम इसी प्रकार आगे भी निरंतर जारी रहेगा

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम