Ro no D15139/23

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा सम्पन्न, 

जिले के 1204 विद्यार्थी हुए परीक्षा में शामिल

धमतरी, 02 मार्च 2026/ विकासखण्ड नगरी के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 01 मार्च 2026 को परीक्षा आयोजित की गई।

यह परीक्षा जिले के पांच केन्द्रों में सम्पन्न हुई, जिनमें मेनोनाईट हिन्दी उ.मा.वि. धमतरी, मॉडल इंग्लिस हायर सेकेण्डरी स्कूल सोरिद नगर धमतरी, नारायण राव मेघावाले शा. कन्या महाविद्यालय धमतरी, सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा.वि. आमातालाब धमतरी एवं सर्वोदय इंग्लिस हायर सेकेण्डरी स्कूल हटकेशर धमतरी शामिल हैं।

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, नोडल अधिकारी, प्रेक्षक एवं केन्द्राध्यक्षों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्राक्चयन परीक्षा के लिए कुल 1302 छात्र-छात्राओं से आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 1204 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 98 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।

विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी ढंग से की जाएगी तथा चयन सूची निर्धारित मापदंडों के अनुसार जारी की जाएगी।

  • Related Posts

    साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    *महतारी वंदन योजना बना रही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर* रायपुर, 29 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान किया हासिल

    *रायपुर, 29 अप्रैल 2026/* उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा की होनहार छात्रा रिया केशरवानी को कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान…

    Read more

    NATIONAL

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील