Ro no D15139/23

सफलता की गूंज, स्व-सहायता समूह ने बदली ममता की तकदीर

*किराना और फोटोकॉपी व्यवसाय से बनीं आत्मनिर्भर*

​रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र और समर्थ बनाना है, ताकि वे अपने जीवन के फैसले खुद ले सकें, शिक्षा प्राप्त करें और लैंगिक समानता प्राप्त कर सकें। यह प्रक्रिया उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर घरेलू और सार्वजनिक जीवन में समानता, सुरक्षा और सम्मानजनक स्थिति प्रदान करती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज समाज में कई ऐसी कहानियाँ सामने आ रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण की नई परिभाषा लिख रही हैं। सूरजपुर जिले की ममता राजवाड़े इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने आर्थिक तंगी को पीछे छोड़कर मेहनत और लगन से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

*लक्ष्मी समूह से मिली नई दिशा*

​ ममता की सफलता की यात्रा ‘लक्ष्मी स्व-सहायता समूह’ से जुड़ने के साथ शुरू हुई। समूह की बैठकों ने न केवल उन्हें बचत का महत्व समझाया, बल्कि उनमें कुछ नया करने का आत्मविश्वास भी भरा। इसी हौसले के दम पर उन्होंने समूह से ऋण लिया और अपने घर के पास ही एक छोटी सी किराना दुकान की नींव रखी।

*​किराना दुकान से फोटोकॉपी मशीन तक का सफर*

​ किराना व्यवसाय के सफल संचालन के बाद ममता ने रुकने के बजाय विस्तार का सोचा। अपनी आय को बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने फोटोकॉपी मशीन खरीदी। आज उनकी मेहनत का परिणाम यह है कि ​मासिक आय 20 से 30 हज़ार तक अर्जित कर रही हैं। ममता अपने परिवार की प्रमुख आर्थिक आधार बन कर संबल प्रदान कर रही हैं। ​गाँव की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश कर महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। ममता राजवाड़े ने कहा कि व्यवसाय भले ही छोटा हो, लेकिन वह आपके आत्मविश्वास को बहुत बड़ा बना देता है। समूह ने मुझे सिर्फ पैसा नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का हौसला दिया है।

*एक मिसाल बनीं ममता*

समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए व्यवसायों और निजी क्षेत्र को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। ​ममता राजवाड़े की यह कहानी साबित करती है कि यदि महिलाओं को स्व-सहायता समूह जैसे माध्यमों से सही मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग मिले, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।

  • Related Posts

    ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ‘आजादी की धुन’ में इतिहास का गौरव, वर्तमान का कर्तव्य और भविष्य का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय*   *मुख्यमंत्री श्री साय संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम