Ro no D15139/23

बस्तर के महतारी वंदन सम्मेलन और संपूर्णता अभियान आयोजन में स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर केंद्रित रही गतिविधियां

.जगदलपुर, 10 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर और महतारी वंदन योजना के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बस्तर जिले के नगर पंचायत बस्तर मिनी स्टेडियम में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जहाँ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित संपूर्णता अभियान को गति देते हुए एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों ने अभियान की सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए जागरूकता हेतु सामूहिक शपथ ली।

जिले में स्वास्थ्य और पोषण के स्तर को सुधारने के लिए विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत बस्तर जिले के लगभग 2000 आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की गहन जांच, आवश्यक टीकाकरण तथा गर्भवती व शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्हें शत-प्रतिशत फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि भविष्य की पीढ़ी को एनीमिया मुक्त बनाया जा सके। विशेष रूप से आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल में संपूर्णता अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विशेष कार्ययोजना पर बल दिया गया है। इसके अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत रेडी टू ईट और गरम भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों का नियमित वजन लेने और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इन समन्वित प्रयासों का उद्देश्य जिले के हर पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य और पोषण की सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाकर संपूर्णता अभियान को सफल बनाना है।

  • Related Posts

    विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

      छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा बीटूबी बैठक में पर्यटन कारोबारियों…

    Read more

    विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

    *छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा*   *बीटूबी बैठक में पर्यटन कारोबारियों…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान