Ro no D15139/23

जिले के 71 परीक्षा केन्द्रों में हायर सेकेण्डरी अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, उड़नदस्ता दल ने किया आकस्मिक निरीक्षण

अम्बिकापुर 10 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत 10 मार्च 2026 को सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केन्द्रों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा की सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड्राकला, रामपुर, बरगीडीह, प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का अवलोकन किया गया। इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर, पुलिस लाईन तथा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होना पाया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 7739 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7625 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 114 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत के प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

      ​रायपुर/कांकेर:​छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव माननीय श्री सुखदेव भगत जी के प्रभारी बनने के पश्चात प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर पी.टी.एस. चौक, एयरपोर्ट रोड में भव्य स्वागत एवं…

    Read more

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत के प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

      ​रायपुर/कांकेर:​छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी महासचिव माननीय  सुखदेव भगत जी के प्रभारी बनने के पश्चात प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर पी.टी.एस. चौक, एयरपोर्ट रोड में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    NATIONAL

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान