Ro no D15139/23

शहर के दो होटलों से तीन घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त, खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

धमतरी, 13 मार्च 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा होटलों एवं प्रतिष्ठानों में दबिश देकर घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करने वाले संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आज खाद्य अमले द्वारा धमतरी शहर के गोलबाजार एवं बठेना, बस स्टैण्ड स्थित दो होटलों में तीन घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त कर संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान बैगा होटल गोल बाजार में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। होटल संचालक से दो घरेलू गैस सिलेण्डर, एक रेगुलेटर पाईप सहित बर्नर की जप्ति की गई। इसी तरह बठेना-बस स्टैण्ड स्थित दीपू होटल व कैलाश होटल में जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध उपयोग करते पाए जाने पर उक्त प्रतिष्ठान के संचालक के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक घरेलू गैस सिलेण्डर, एक सिंगल बर्नर चूल्हा और पाईप सहित रेगुलेटर जब्त किया गया।
उक्त प्रतिष्ठानों पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 की कंडिका 03 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 सहपठित धारा 7 के उल्लंघन के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग करने वाले संचालकों के विरूद्ध आगे भी सतत् कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

    *पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण, 1 अक्टूबर को होगा खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण*   रायपुर. 30 सितम्बर 2026. खेल एवं युवा कल्याण…

    Read more

    लखपति दीदी बनकर फूलबाई जाधव ने बदली अपनी जिंदगी

    – स्व-सहायता समूह से जुड़कर सामान्य गृहणी से बनी सफल व्यवसायी राजनांदगांव 30 सितम्बर 2026। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्वसहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर