Ro no D15139/23

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – संभागायुक्त

*- वाहन पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश*

*- माँ बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए व्यवस्था को सरल और सुगम बनाने के लिए की गई योजना तैयार*

*- संभागायुक्त ने डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों के संबंध में ली बैठक*

राजनांदगांव 13 मार्च 2026। संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों के संबंध में छिरपानी परिसर डोंगरगढ़ में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव तथा पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री राठौर ने कहा कि चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं आयोजन समिति के समन्वय से नवरात्रि मेले को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने निगरानी, सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि चैत्र नवरात्रि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, शौचालय तथा यातायात की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे तथा मंदिर परिसर, सीढिय़ों एवं मेला स्थल पर नियमित साफ-सफाई की जाए। उन्होंने बताया कि ऊपर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है तथा दर्शन की व्यवस्था को सरल और सुगम बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। कलेक्टर ने कहा कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डोंगरगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए किसी भी दुकान में प्लास्टिक थैली के उपयोग पर जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बताया कि ऊपर एवं नीचे मंदिर में डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ आवश्यक दवाइयों के साथ तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त जिले के 48 निजी चिकित्सालय भी नवरात्रि के दौरान चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। मेले की व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने रोपवे के फिटनेस सर्टिफिकेट, बैरिकेडिंग तथा यातायात व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर, मेला स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे क्षेत्र की सतत निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात रहेगी, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने पदयात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर संकेतक, रेडियम एवं अस्थायी गति अवरोधक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिक परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केसरी नंदन नायक, माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 65 —————–

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

    *सहायक प्राध्यापक के 625, ग्रंथपाल के 50 एवं क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों पर होगी नियुक्ति* रायपुर, 13 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष…

    Read more

    पंडरिया विधानसभा की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने विधायक भावना बोहरा ने सदन में विद्यालय उन्नयन एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की

    *ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की शिक्षा पर जोर, विधायक भावना बोहरा ने बजट चर्चा में रखे पंडरिया विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दे* ▪️प्रश्नकाल में किसान क्रेडिट कार्ड, विधानसभा में पर्यटन स्थलों…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता