Ro no D15139/23

पीएमश्री स्कूलों में बच्चों को मिल रही अध्ययन-अध्यापन की बेहतर सुविधाएं

राजनांदगांव 13 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) पीएमश्री योजना अंतर्गत संचालित पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव, पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह, पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी सहित जिले के अन्य पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों के अध्ययन-अध्यापन एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम विद्यालय में वर्तमान में कुल 50 सेटअप है। यहां शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में 3 वॉटर कूलर लगाए गए हैं। विद्यालय परिसर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है तथा बच्चों की खेल गतिविधियों के लिए खेल मैदान भी उपलब्ध है। साथ ही विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित साफ-सफाई की जाती है। इसी प्रकार पीएमश्री प्राथमिक शाला कोपेडीह में भी बच्चों के अध्ययन-अध्यापन एवं सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोल्ड स्टोरेज वाटर सिस्टम स्थापित किया गया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रिंट-रिच कक्षाएं संचालित की जा रही हैं तथा सभी कक्षाओं में टाइल्स लगाए गए हैं, जिससे विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और आकर्षक बना हुआ है। पीएमश्री प्राथमिक शाला हरदी में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत शाला परिसर को बाउड्रीवाल किया गया है। जहां बच्चों को अध्ययन के साथ विभिन्न खेल गतिविधियां करायी जाती है। विद्यालयों में उपलब्ध इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है तथा बच्चे उत्साह के साथ अध्ययन-अध्यापन सहित अन्य गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
क्रमांक 66 —————–

  • Related Posts

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद

    ग्राम लोहझरी के विकास के लिए 20.20 लाख रुपए की घोषणा की* रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के ग्राम…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन

    *सारंगपुर कला में 47.85 लाख, कारेसरा में 59.63 लाख और मड़मड़ा में 48.19 लाख रुपए से बनेगा गौरव पथ*   *ग्राम सारंगपुर कला में 5.20 लाख रुपए की लागत से…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम