Ro no D15139/23

जिले में तीन गौधामों का वर्चुअल शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया औपचारिक उद्घाटन

कोरबा 15 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले में घूमंतु एवं आवारा गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजमार्गों के समीप गौधामों की स्थापना की परिकल्पना की गई है। इसी परिकल्पना को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा लाखासार गौधाम, बिलासपुर में पूजन एवं औपचारिक उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के सभागार से प्रदेश के सभी स्वीकृत गौधामों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिनमें कोरबा जिले के तीन गौधाम भी सम्मिलित रहे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विभिन्न गौधाम समितियों के प्रतिनिधि, सदस्य तथा बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम महोरा, पोंड़ी उपरोड़ा के गौधाम सदस्य लक्ष्मी नारायण अग्रवाल से संवाद कर गौधामों की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू करने तथा उनके सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय