Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके बैंक खातों में जमा नहीं हो पा रही है। जिले में ऐसे कुल 5412 आवेदन लंबित व प्रक्रियाधीन हैं। विकासखंडवार लंबित व प्रक्रियाधीन आवेदनों में राजनांदगांव से 1545, डोंगरगढ़ से 2290, डोंगरगांव से 603, लाल बहादुर नगर से 829 तथा छुरिया से 145 आवेदन शामिल हैं। बीमा कंपनी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार दावा भुगतान में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित किसानों से आवश्यक बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। ऐसे किसान अपने आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की फोटोकॉपी, जिस पर बैंक की सील, हस्ताक्षर एवं आईएफएसडी कोड स्पष्ट रूप से अंकित हो, अपने निकटतम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करने कहा गया है। यदि किसान का पूर्व बैंक खाता बंद अथवा निष्क्रिय हो गया है, तो संबंधित बैंक से संपर्क कर सक्रिय एवं आधार-लिंक बैंक खाते की जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। वहीं बीमित किसान की मृत्यु होने की स्थिति में नामिनी व कानूनी उत्तराधिकारी द्वारा निर्धारित आवश्यक दस्तावेज-मृत्यु प्रमाण-पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र एवं संबंधित निर्धारित प्रपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।

कृषि विभाग द्वारा प्राप्त सभी जानकारी का संकलन कर संबंधित बीमा कंपनी को प्रेषित किया जाएगा, ताकि पात्र किसानों के लंबित दावा भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जा सके। कृषि विभाग द्वारा लंबित दावा भुगतान के निराकरण की कार्रवाई समय पर पूर्ण करने के लिए पात्र किसानों से आवश्यक दस्तावेज शीघ्र अपने निकटतम वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान, ई-रिक्शा सहायता योजना से गिरजा साहू बनीं आत्मनिर्भर

    बढ़ी आमदनी से परिवार को मिला आर्थिक संबल   राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें स्वरोजगार से…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय