Ro no D15139/23

उल्लास कार्यक्रम: जेल में शिक्षा के जरिए सुधार की नई पहल

धमतरी 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला जेल धमतरी में बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। “उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों में शिक्षा की नई रोशनी” थीम पर 22 मार्च 2026 को एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस पहल के तहत जेल में निरुद्ध 37 बंदी परीक्षा में शामिल होंगे, जिससे वे अपनी शैक्षणिक उन्नति की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है, विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए।
जिला जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को नियमित रूप से अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान की जा रही है, ताकि वे उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग ले सकें। इस प्रयास से न केवल बंदियों को साक्षर बनाया जा रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
सहायक जेल अधीक्षक श्री एन.के. हरिहर ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। यह पहल उन्हें नई पहचान और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।
जिला जेल धमतरी की यह पहल समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हर व्यक्ति अपने जीवन में सुधार ला सकता है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम