Ro no D15139/23

विभिन्न न्यायालयों व तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण

राजनांदगांव 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न न्यायालयों एवं तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति के तहत 18 मार्च से 19 मार्च 2026 की स्थिति में कुल 205 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें 128 अविवादित नामांतरण, 16 अविवादित खाता विभाजन, 25 विवादित नामांतरण, 12 विवादित खाता विभाजन, 10 सीमांकन एवं 14 भू-अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरण शामिल हैं।
इसी कड़ी में आज जिले के सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजनांदगांव तहसीलदार न्यायालय में कुल 21 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 2 नामांतरण, 3 सीमांकन, 8 त्रुटि सुधार, 1 बंटवारा एवं 7 बी-121 के प्रकरण शामिल हैं। इसी तरह तहसीलदार घुमका द्वारा 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 2 अविवादित नामांतरण, 2 अविवादित बंटवारा एवं 1 अन्य प्रकरण शामिल है। नायब तहसीलदार न्यायालय घुमका में कुल 10 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 विवादित नामांतरण, 3 अविवादित नामांतरण तथा 4 प्रकरण बी-121 के शामिल हैं। तहसीलदार लाल बहादुर नगर द्वारा 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 अविवादित नामांतरण, 4 विवादित नामांतरण एवं 1 बी-121 प्रकरण शामिल है। इसके साथ ही अन्य तहसील कार्यालयों में 7 अविवादित नामांतरण, 3 सीमांकन एवं 1 विवादित बंटवारा, 2 अविवादित बंटवारा, 4 अविवादित, 3 त्रुटि सुधार एवं 1 अन्य प्रकरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तहसील कार्यालयों में भी लंबित सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार एवं खाता विभाजन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसील कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल रही है।
क्रमांक 105 —————–

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- कलेक्टर

    – जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- जिले में 4 हजार 281 किशोरी बालिकाओं ने लगवाया नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन*  …

    Read more

    ईवी गार्बेज रिक्शा और लोडर वाहन से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार

    *स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन का बना प्रभावी माध्यम*   रायपुर, 07 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है