Ro no D15139/23

भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

 कोरबा 19 मार्च 2026/जिले में भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना द्वारा बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। उनके द्वारा भीषण गर्मी-ताप की लहर से बचने के संबंध में गर्मी के पहले एवं गर्मी के दौरान सुरक्षा उपाय के संबंध में कहा गया है कि जहां तक संभव हो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में जाने से बचें, प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पर्याप्त पानी पीते रहें और यात्रा के दौरान पानी साथ रखनें, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को कपड़े या टोपी से ढकने तथा धूप में चश्मा और छाता इस्तेमाल करने एवं जूते चप्पल पहनने की सलाह दी गई है।
     गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा गया है। हल्का भोजन करें और पानी से भरपूर फल जैसे खरबूजा, ककड़ी और खट्टे फल अधिक लें। नींबू पानी, छाछ और जूस जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का सेवन करें, जबकि मांस और अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से बचें। बाहर का खाना और बासी खाना खाने से परहेज करने की भी सलाह दी गई है। प्रशासन ने घरों को ठंडा रखने के लिए पर्दे, सनशेड और वेंटिलेशन का उपयोग करने को कहा है। साथ ही बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में नहीं छोड़ने और पशुओं को छाया एवं पर्याप्त पानी उपलब्ध कहा गया हैं। स्थानीय मौसम पूर्वानुमानों को सुनने व आगामी तापमान परिवर्तनों सें अवगत रहने की सलाह दी गई है। बिमारी व चक्कर आने या अचेतना अवस्था के मामले में डाक्टर से परामर्श व तत्काल चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया गया है।
हीट स्ट्रोक की स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत ठंडी या छायादार जगह पर लिटाने, पैरो को थोड़ा ऊपर उठाकर लिटाने, शरीर को ठंडे पानी से ठंडा करने और ओआरएस या नमक-चीनी का घोल देने की सलाह दी गई है। यदि व्यक्ति बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने-पीने को नहीं दें और जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। स्थायी विंडो रिफलेक्टर जिसे एल्यूमिनियम कॉयल से ढके कार्डबोर्ड आदि का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। खिड़कियों को पर्दा छाये से ढंकने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और आसपास के बुजुर्ग, बीमार या कमजोर लोगों का विशेष ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी भी रखें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।
  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले में माई भारत स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

    जशपुरनगर 24 सितंबर 2026/ भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में…

    Read more

    जशपुर में 11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

    जशपुरनगर 24 सितम्बर 2026/ संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार जिला जशपुर की समस्त आयुष संस्थाओं में 19 से 23 सितंबर 2026 तक 11वें आयुर्वेद दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम