Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर जिले में माई भारत स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

जशपुरनगर 24 सितंबर 2026/ भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), जशपुर द्वारा जिला प्रशासन जशपुर के समन्वय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां आयोजित की   गईं।
अभियान के तहत मनोरा, फरसाबहार एवं जशपुर नगर विकास खंडों में माई भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक किया तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त रखने का संदेश दिया।
इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय, तपकरा (फरसाबहार) में स्वच्छता अभियान के साथ पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
स्वयंसेवकों एवं स्थानीय सहभागियों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के महत्व के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। माई भारत जशपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से युवाओं की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से इस प्रकार की सामाजिक एवं जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ से जनसेवा को मिला नया संबल

    सेवा मेरा योगदान बना जनभागीदारी का माध्यम, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और नागरिकों ने किया रक्तदान रक्त की हर बूंद किसी के जीवन की नई उम्मीद, महारक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हुई सहभागिता…

    Read more

    स्वरोजगार के सपनों को मिला सरकारी संबल, फालगूनी डे मेहनत से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर

    ऋण और सब्सिडी ने खोला स्वरोजगार का रास्ता, फालगूनी डे की मेहनत से संवर रहा परिवारत्र कोरबा 24 सितम्बर 2026/ स्वरोजगार केवल आमदनी का जरिया नहीं, बल्कि अपने पैरों पर…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम