Ro no D15139/23

तोकापाल में स्वास्थ्य कर्मियों को मिला एचपीव्ही वैक्सीन का विशेष प्रशिक्षण अधिकारियों ने किया केंद्रों का सघन निरीक्षण

जगदलपुर, 19 मार्च 2026/ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और बालिकाओं को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के सफल क्रियान्वयन हेतु गुरुवार को तोकापाल में खंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री के मार्गदर्शन में किया गया।

इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर श्री आशू पोद्दार ने उपस्थित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और कोल्ड चैन हैंडलर्स को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जाने वाली इस महत्वपूर्ण वैक्सीन के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान वैक्सीन के सुरक्षित संधारण, कोल्ड चैन प्रबंधन और टीकाकरण की सूक्ष्म कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन में कोई त्रुटि न रहे।

प्रशिक्षण सत्र के समापन के तुरंत पश्चात जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के दल ने संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल एवं बड़ेकिलेपाल का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने लैब, पोषण पुनर्वास केंद्र, जनरल वार्ड, कोल्ड चैन पॉइंट और मेडिसिन स्टोर जैसी मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के समय तोकापाल खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषभ साव, बास्तानार खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप बघेल सहित डॉ. गुलशन एवं डॉ. पीके दास भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता और मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की सराहना की, साथ ही रिकॉर्ड संधारण को और अधिक व्यवस्थित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुतनपाल पहुंची, जहाँ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जन-केंद्रित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन के निर्देशों के अनुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर पात्र बालिका तक एचपीवी वैक्सीन की पहुंच सुलभ हो। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बस्तर जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए भविष्य की पीढ़ी को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करना है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम