Ro no D15139/23

झारखंड में 27-28 मार्च को बारिश, तेज धूप में बढ़ सकता है अल्ट्रावॉयलेट किरणों का खतरा

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी. अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. हालांकि इस बढ़ती गर्मी के बीच 27 और 28 मार्च को मौसम अचानक बदल सकता है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. चेतावनी में मौसम विभाग ने कहा है कि दोपहर के समय धूप तेज रहने से अल्ट्रावॉयलेट किरणों का खतरा बढ़ सकता है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम केंद्र ने 27 मार्च के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि मौसम सामान्य से थोड़ा ज्यादा प्रभावित कर सकता है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर खुले इलाकों में रहने वाले लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 29 मार्च से मौसम फिर साफ हो जाएगा और शुष्क स्थिति लौटने की संभावना है.

सरायकेला सबसे गर्म जिला

राज्य के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार को सरायकेला सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में रांची के तापमान में 4.2 डिग्री की वृद्धि हुई है. मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और जमशेदपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बोकारो में भी तापमान 33.1 डिग्री तक पहुंच गया, जहां एक दिन में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली.

चाईबासा में 35 डिग्री तक तापमान बढ़ने के आसार

कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में मौसम तेजी से गर्म होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में यहां का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री रहने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से यहां मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा था. दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक महसूस हो रही थी. लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से सुबह और रात की ठंडक खत्म हो जाएगी और गर्मी का असर बढ़ेगा.

तेज धूप से यूवी किरणों का खतरा

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी के अनुसार, आसमान साफ रहने के कारण अल्ट्रावॉयलेट (यूवी) किरणों का प्रभाव भी बढ़ेगा. खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप काफी तेज रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. पानी ज्यादा पीने, हल्के कपड़े पहनने और सिर ढककर निकलने की सलाह दी जा रही है.

जिलों में तापमान का ट्रेंड

राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान का ट्रेंड लगातार ऊपर जा रहा है. देवघर, धनबाद, जामताड़ा और गोड्डा जैसे जिलों में 27 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है. उत्तर-पश्चिम झारखंड के चतरा, गढ़वा और पलामू में भी तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं रांची, खूंटी और गुमला जैसे केंद्रीय जिलों में तापमान 33 से 34 डिग्री तक जा सकता है. दक्षिणी झारखंड के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में तापमान 36 से 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जो इस सीजन के लिए काफी ज्यादा माना जा रहा है.

24 से 26 मार्च तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि होगी. 27 और 28 मार्च को अचानक बदलाव होगा और बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है. इसके बाद 29 मार्च से फिर मौसम साफ हो जाएगा.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. दिन के समय ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें. किसानों को भी मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके. कुल मिलाकर झारखंड में अगले कुछ दिन गर्मी और बारिश के बीच उतार-चढ़ाव वाले रहने वाले हैं, जिससे लोगों को मौसम के बदलते मिजाज के लिए तैयार रहना होगा.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!