Ro no D15139/23

कमिश्नर बस्तर   डोमन सिंह ने रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट मंगनार का किया औचक निरीक्षण पोषण आहार उत्पाद के गुणवत्ता सहित स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी मापदंडों का पालन करने दिए निर्देश

 जगदलपुर, 27 मार्च 2026/ कमिश्नर बस्तर   डोमन सिंह ने शुक्रवार को बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंतर्गत मंगनार में रेडी टू ईट पोषण आहार उत्पादन यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण कर पोषण आहार उत्पाद के गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा। वहीं इस यूनिट में स्वच्छता एवं साफ-सफाई और सुरक्षा मापदंडों का पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर ने रेडी टू ईट उत्पादन में संलग्न मां दंतेश्वरी साथी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य महिलाओं से उत्पादन संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तार से पूछा और लक्षित बच्चों एवं माताओं के पोषण से उक्त कार्य को पूरी तरह समर्पित होकर संचालित करने की समझाइश दी।

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट में कार्य करने वाले महिला सदस्यों को सुरक्षा के मद्देनजर समुचित पोशाक और दस्ताने धारण करने और स्वच्छता एवं साफ-सफाई रखने कहा। वहीं सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए शिफ्ट में कार्य करने की समझाइश दी। इसके साथ ही उत्पाद भंडारण कक्ष में तिथिवार उत्पाद को सुरक्षित तरीके से भंडारित किए जाने कहा। उन्होंने सुरक्षा एवं साफ-सफाई संबंधी दिशा-निर्देशों को दीवार लेखन एवं फ्लेक्स के जरिए प्रदर्शित किए जाने, उत्पादन यूनिट के मशीनों का नियमित रूप से जांच एवं रखरखाव करने, अग्निशमन  यंत्र की उपलब्धता सहित विद्युत सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान मां दंतेश्वरी साथी महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष पुनीता पाण्डे ने बताया कि उत्पादन संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण के बाद गत फरवरी महीने से उक्त रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट का संचालन कर रहे हैं। लक्षित बच्चों एवं माताओं के पोषण को मद्देनजर रखते हुए उत्पाद में गेहूं, सोयाबीन, मूंगफली, चना, रागी और अन्य आवश्यक सामग्रियों को निर्धारित मात्रा में शामिल करने पर ध्यान रख रहे हैं। साथ ही रेडी टू ईट उत्पाद के पैकेजिंग को भी बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रेडी टू ईट उत्पादन यूनिट से पोषण आहार की आपूर्ति समेकित बाल विकास परियोजना बकावंड एवं करपावंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम बकावंड श्री विपिन दुबे सहित सीईओ जनपद पंचायत श्री पारेश्वर कुर्रे और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’