Ro no D15139/23

प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026ः झारखंड की पूनम उरांव ने 50केजी के कैटगरी में कुश्ती में रचा इतिहास, जीता पहला स्वर्ण पदक

अम्बिकापुर 29 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आयोजित हो रहे देश के पहले ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ में झारखंड की बेटी पूनम उरांव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है। चतरा जिले की रहने वाली और उरांव जनजाति का गौरव बढ़ाने वाली पूनम ने 50 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चोट को मात देकर 8 साल बाद की ऐतिहासिक वापसी

पूनम की यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस और धैर्य की कहानी है। वर्ष 2019 में दिल्ली नेशनल के दौरान लगी गंभीर चोट के कारण पूनम को लंबे समय तक रिंग से दूर रहना पड़ा था। मांसपेशियों पर ’टेपिंग’ के बावजूद, उन्होंने अखाड़े में अपने प्रतिद्वंद्वियों को अपनी तकनीक और मानसिक दृढ़ता से परास्त किया। पूनम ने अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है। 8 साल के लंबे अंतराल और चोट के संघर्ष के बाद, इस पहले ट्राइबल गेम्स में गोल्ड जीतना मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व की बात है।

किसान की बेटी का अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्य
राँची के खेलगाँव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पूनम एक साधारण किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता ने ही उन्हें कुश्ती के ट्रायल्स के लिए प्रोत्साहित किया था। पूनम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच को देते हुए कहा कि है, उन्होंने उनके कठिन समय में उनका साथ दिया।

पूनम की भविष्य की तैयारी
स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूनम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। उनका अगला लक्ष्य छत्तीसगढ़ में ही आयोजित होने वाले ’जूनियर नेशनल्स’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है, ताकि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा लहरा सकें।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा