Ro no D15139/23

रायगढ़ में भू-अर्जन मुआवजे का ऑनलाइन भुगतान

*463 किसानों के बैंक खाते में 15.49 करोड़ का भुगतान*

रायपुर, 31 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में रायगढ़ जिला प्रशासन की पहल किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। भू-अर्जन मुआवजा भुगतान की पारंपरिक चेक प्रणाली को समाप्त कर ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू किए जाने से अब किसानों को उनकी राशि सीधे बैंक खातों में मिल रही है। इससे प्रक्रिया न केवल तेज और पारदर्शी हुई है, बल्कि किसानों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

यह व्यवस्था 26 सितंबर 2025 से रायगढ़ अनुविभाग में शुरू की गई थी। 30 मार्च 2026 तक 463 किसानों को कुल 15 करोड़ 49 लाख 71 हजार 225 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में ऑनलाइन अंतरित की जा चुकी है। इनमें 156 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख 45 हजार 952 रुपये मुआवजा राशि और 307 किसानों को 5 करोड़ 67 लाख 25 हजार 273 रुपये पुनर्वास एवं बोनस के रूप में दिए गए हैं।

गौरतलब है कि पहले चेक के माध्यम से भुगतान होने पर किसानों को बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे और प्रक्रिया में देरी होती थी। अब डिजिटल व्यवस्था से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो गई है। ग्राम जामपाली के उपेंद्र पटेल बताते हैं कि अब राशि समय पर और आसानी से मिल रही है। वहीं गेजामुड़ा के बोधीराम पटेल के अनुसार बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में भुगतान मिलना बड़ी राहत है। उच्चभिट्टी के राजकुमार चौधरी भी मानते हैं कि नई प्रणाली से प्रक्रिया बेहद सरल और तेज हो गई है।

ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से हर लेन-देन का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध हो रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आई है और त्रुटियों की संभावना कम हुई है। रायगढ़ जिले की यह पहल राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के एक सफल मॉडल के रूप में सामने आई है।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’