Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदना कार्ड से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रही स्वास्थ्य सुरक्षा  विशेष शिविर में 300 से अधिक लोगों का बना आयुष्मान कार्ड

रायपुर, 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में महावीर भगवान की जयंती के पावन उपलक्ष्य में जैन एडवोकेट ग्रुप द्वारा जैन मंदिर दादा बाड़ी परिसर रायपुर में तीन दिवसीय, 28 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ना था। तीन दिनों में 300 से अधिक पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।
शिविर के दौरान उपस्थित नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ, पात्रता एवं योजना के अंतर्गत कवर बीमारियों की जानकारी भी दी गई। 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपना पंजीयन कराया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी पात्र नागरिकों का वय वंदना कार्ड पंजीयन कार्य निरंतर जारी है।
विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जो हितग्राही अभी तक अपना या अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, वे जल्द से जल्द नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र या चॉइस सेंटर में जाकर पंजीयन कराएं।
शहरी क्षेत्रों में योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सोसाइटी एवं कॉलोनी स्तर पर भी विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक नागरिक शिविर आयोजन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष क्रमांक 0771-4045849 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Related Posts

    पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़ ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह

    ​रायपुर,13 अगस्त 2026/कभी दुर्गम पहाड़ियों, घने जंगलों और नक्सल खौफ के बीच संकरी पगडंडियों तक सिमटा अबुझमाड़ अब विकास की मुख्यधारा से जुड़कर बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा…

    Read more

    बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा

      रायपुर, 13 अगस्त 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन क्रमांक 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां