Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्रयास आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण बच्चों का रिजल्ट बेहतर नहीं आया तो संबंधित शैक्षणिक एजेंसी विद्या मंदिर और चौखंभा सोसायटी का ठेका होगा निरस्त

 
शिक्षकों को कड़ी हिदायत खाना पूर्ति नहीं चलेगा
शिक्षकों को कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

जशपुरनगर 08 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बुधवार को प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों के शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
उन्होंने प्रयास के शिक्षकों की बैठक लेकर मेहनत करके बच्चों का इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने के लिए परीक्षा की बेहतर तैयारी करवाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जशपुर दूरस्थ अंचल जिला है। यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है।
कलेक्टर ने शिक्षकों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाने में खानापूर्ति वाला काम नहीं चलेगा छत्तीसगढ़ शासन प्रयास स्कूल के लिए आवासीय विद्यालय भोजन, पाठ्य पुस्तकें सहित सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्कूल के लिए शिक्षकों की भी व्यवस्था की गई।
कलेक्टर ने कहा कि प्रयास स्कूल के बच्चों का इस वर्ष रिजल्ट बेहतर नहीं आया तो संबंधित शैक्षणिक एजेंसी विद्या मंदिर कोचिंग सेंटर दिल्ली और चौखंभा सोसायटी रायपुर का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा। बच्चों का भविष्य हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा
आरईएस के एसडीओ श्री अमित देव सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री राजेश श्रीवास्तव डीपीएम श्री राजीव रंजन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने शिक्षकों को प्रत्येक सप्ताह बच्चों का टेस्ट लेने के लिए कहा है और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उनका बेस ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
बच्चों के लिए लाइब्रेरी में पर्याप्त स्टडी मटेरियल और पुस्तक रखने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि जब बच्चे प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश लेते हैं तभी उनका एक टेस्ट ले ताकि कमजोर बच्चे का स्तर पता चले और उन बच्चों पर विशेष ध्यान देकर परीक्षा की तैयारी पूरी कराया जा सके।
कलेक्टर ने हास्टल अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं ज्यादा छुट्टियों में बच्चों को अनावश्यक घर न भेजें बच्चे घर जाने के बाद ज्यादा दीन घर में रूकने के कारण उनका पढ़ाई प्रभावित होता है।
कलेक्टर ने प्रयास में चार स्मार्ट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बच्चों को दी जा रही भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली और बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के लिए कहा।
उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय 100 सीटें निर्धारित है जहां आदिवासी बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराया जाता है। बच्चों को आवासीय सुविधा का लाभ मिलता है।

  • Related Posts

    अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज गतिविधियों पर सतत निगरानी और कार्रवाई रायपुर, 2 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन…

    Read more

    बिहान ने दिखाई नई राह, मेहनत से कविता निषाद बनीं लखपति दीदी

    *कभी 150 रुपए की दैनिक मजदूरी थी सहारा, आज सालाना आय 5.20 लाख रुपए*   *सेनेटरी पैड निर्माण से महिलाओं की सेहत का ख्याल, कृषि दुकान से किसानों को मिल…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी