Ro no D15139/23

स्व-सहायता समूह की 80 महिलाओं का दल ‘दिशा-दर्शन’ भ्रमण कार्यक्रम के लिए गुमला रवाना नगर निगम सभापति ने बस को दिखाई हरी झंडी, आजीविका के आधुनिक गुर सीखेंगी समूह दीदियां

अम्बिकापुर 10 अप्रैल 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा मिशन सशक्तिकरण केंद्र के समन्वय से दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले की स्व-सहायता समूहों की 80 महिलाओं और विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों का दल झारखंड राज्य के गुमला जिले के विकास भारतीय संस्थान विशुनपुर के लिए रवाना हुआ है। कलेक्ट्रेट परिसर से नगर निगम सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी ने भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के एक्सपोजर विजिट से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है साथ ही अपने आजिविका गतिविधियों को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में हो रहे सफल कार्यों को देखकर दीदियां अपने गांव और ब्लॉक में भी नए नवाचार कर सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

उद्यमिता और कौशल विकास पर रहेगा फोकस

जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) श्री जे.आर. प्रधान ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक कार्यों से आगे बढ़ाकर व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ना है। गुमला प्रवास के दौरान समूह की दीदियां विभिन्न केंद्रों का अवलोकन कर निम्नलिखित उत्पादों के निर्माण की बारीकियां सीखेंगी , खाद्य प्रसंस्करण में अचार, पापड़, मसाला और दाल बड़ी का उच्च गुणवत्तापूर्ण निर्माण साथ ही नवाचार में मुखवास (माउथ फ्रेशनर), मोदक और विभिन्न प्रकार के लड्डू बनाने की तकनीकी।

विभागीय अधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और संबंधित सुपरवाइजर उपस्थित रहे। भ्रमण पर रवाना हो रही महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उनका कहना है कि वे वहां से नए हुनर सीखकर लौटेंगी और स्थानीय स्तर पर अपने समूहों के माध्यम से बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर आजिविका गतिविधियों को बेहतर बनाएंगी।

  • Related Posts

    धमतरी की महिला किसानों ने गट्टासिल्ली FPC को बनाया ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल

        ​रायपुर, 01अक्टूबर 2026/गांवों की अर्थव्यवस्था केवल खेतों में पैदा होने वाली फसलों से नहीं, बल्कि किसानों के सामूहिक निर्णयों, बाजार की समझ और अपने उत्पादों का सही मूल्य…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

      मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश चार घायल स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ नेशनल हाईवे-30…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग