Ro no D15139/23

मोबाइल ऐप आधारित सर्वे से कमार जनजाति के विकास को मिलेगी नई दिशा

धमतरी, 12 अप्रैल 2026/- धमतरी जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) कमार समुदाय के सर्वेक्षण हेतु भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मार्गदर्शन में एक अभिनव मोबाइल ऐप आधारित पहल प्रारंभ की गई है। इस डिजिटल सर्वे के माध्यम से प्रत्येक कमार परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का त्वरित, सटीक एवं पारदर्शी डाटा संग्रह किया जा रहा है, जिससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।

सर्वे में आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, आजीविका, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की पहुंच से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। मोबाइल ऐप के उपयोग से डेटा एंट्री में न केवल गति आई है, बल्कि त्रुटियों की संभावना भी कम हुई है, जिससे वास्तविक स्थिति के अनुरूप योजना निर्माण संभव हो सकेगा।

जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए मैदानी अमले को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, ताकि सर्वे कार्य प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सके। साथ ही, सर्वे के दौरान समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं को भी समझा जा रहा है।

यह पहल शासन की जनजातीय समुदायों के समग्र एवं समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं को अधिक लक्षित और प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे कमार जनजाति के जीवन स्तर में ठोस सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प से पोषण संकल्प तक जंक फूड पर खर्च नहीं, उस पैसे में पोषण की थाली

      •  यामिनी तिवारी राज्य पोषण सलाहकार रायपुर, 21 सितंबर 2026/सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद करना नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए अपनी जिम्मेदारी समझना भी…

    Read more

    मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

      कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर, 21 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी