Ro no D15139/23

बिहान योजना से बदली जिंदगी: बकरी पालन से इंद्रनिया बाई बनीं ‘लखपति दीदी’

साय सरकार द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को बना रही आर्थिक रूप सशक्त और आत्मनिर्भर
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार की योजनाएं लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड गौरेला के ग्राम लालपुर की श्रीमती इंद्रनिया बाई ने अपने साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की एक प्रेरक कहानी लिखी है।
इंद्रनिया बाई, लक्ष्मी स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं, जो राज्य शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं। इस योजना के तहत उन्होंने 1 लाख 85 हजार रुपये का ऋण लेकर बकरी पालन व्यवसाय की शुरुआत की। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पूरी लगन से अपने काम को आगे बढ़ाया। आज उनके पास सिंगरौली और तोतापुरी जैसी देशी नस्लों के कुल 25 बकरे-बकरियां हैं। उनकी मेहनत और सूझबूझ का ही परिणाम है कि उनकी वार्षिक आय अब 1 लाख 50 हजार रुपये से अधिक हो गई है। इस उपलब्धि के साथ वे ‘लखपति दीदी’ के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
यह व्यवसाय न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बना रहा है। इंद्रनिया बाई अब अपने कार्य को और विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वे आधुनिक पशु शेड का निर्माण करना चाहती हैं और उत्पादन बढ़ाने के लिए उन्नत नस्लों को अपनाने की योजना बना रही हैं। इसी क्रम में वे सिरोटी अजमेर नस्ल की बकरियों को भी अपने व्यवसाय में शामिल करने का लक्ष्य रखती हैं। इंद्रनिया बाई की यह सफलता यह दर्शाती है कि यदि सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं का सहयोग और स्वयं का परिश्रम साथ हो, तो कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।
छत्तीसगढ़ सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को न केवल आर्थिक सहयोग मिल रहा है, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान और समाज में नई पहचान भी मिल रही है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर समाचार)सेवा का मान, स्वच्छता कर्मियों का सम्मान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार स्वच्छ और स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम पर टिकी है, उनकी सेवा का सम्मान हम सभी का दायित्व – राजेश अग्रवाल

      अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वच्छता कर्मचारियों…

    Read more

    गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्प: चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान

      तीन दिनों में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता आधुनिक फिल्म निर्माण सुविधाओं के साथ हरित और पर्यावरण-संवेदनशील परिसर के रूप…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी