Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय का 17 अप्रैल को विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन कलेक्टर श्री व्यास एवं एसएसपी सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के दिए निर्देश
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और मेडिकल टीम तैयार रखने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 16 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 17 अप्रैल को जशपुर प्रवास संभावित है। मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अंतर्गत राज्य को पीएमजीएसवाय के तहत नए स्वीकृत सड़को का भूमिपूजन और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री जशपुर में बुजुर्गों के डे केयर यूनिट के रूप में विकसित किए गए नवनिर्मित सियान गुड़ी का भी शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने तेज कर दी हैं। इस संबंध में आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह ने रणजीता स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन की सभी तैयारी समय सीमा में पूर्ण कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसएसपी ने कार्यक्रम में आमजन की बैठक व्यवस्था, आवागमन, पंडाल निर्माण, पेयजल, शौचालय, लाइटिंग, माइक, मंच सजावट एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दें।
उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यस्था स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस और व् त्ै का पैकेट सहित जरूरी दवाइयां मेडिकल टीम को रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर आवार घूम रहे पशुओं को एकत्रित करने के काऊ केचर रखने के लिए कहा।
साथ ही समुचित कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात कलेक्टर, एसएसपी एवं अन्य अधिकारियों ने भागलपुर रोड स्थित रणजीता स्टेडियम के पीछे विकसित किए गए सियान गुड़ी का भी निरीक्षण किया। यह केंद्र बुजुर्गों के लिए डे-केयर सुविधा के रूप में विकसित किया गया है, जहां योग, मनोरंजन, पुस्तकालय एवं कौशल विकास जैसी गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा इस सियान गुड़ी के लोकार्पण भी प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत

      सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए धमतरी,01 अक्टूबर 2026।किसी शासकीय कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति केवल सेवा से विदाई का दिन…

    Read more

    गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा आयोजन

      ग्रामोद्योग मंत्री  गजेन्द्र यादव करेंगे अध्यक्षता में होगा शुभारंभ खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों और गतिविधियों की प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र रायपुर, 01 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग