Ro no D15139/23

रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 18 से 25 अप्रैल तक होगा काउंसिलिंग का आयोजन

अम्बिकापुर 16 अप्रैल 2026/  जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी संस्थान (सिपेट) रायपुर में एस ई.सी. एल. बिलासपुर द्वारा प्रायोजित कुल 1000 जरूरतमद युवाओं को रोजगारोन्मुखी निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के दौरान 1500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृति भी प्रदान की जाएगी। आवेदकों के चयन हेतु 18 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज भवन अम्बिकापुर में काउंसिलिंग हेतु शिविर आयोजित की गई है। जिसमें 06 कोर्स (मशीन ऑपरेटर – प्लास्टिक प्रोसेसिंग मशीन ऑपरेटर- इंजेक्शन मॉलडिंग, मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक एक्सट्रयुसन, मशीन ऑपरेटर- ब्लो मॉलडिंग, मशीन ऑपरेटर- टूल रूम, मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी लेन्थ तथा मशीन ऑपरेटर एवं प्रोग्रामर सीएनसी मीलिंग में 04 माह के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं का चयन किया जायेगा। आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 11 वीं उत्तीर्ण है। इच्छुक उम्मीदवार 10 वीं की अंक सूची आधार कार्ड की प्रति/छायाप्रति एवं 02 रंगीन फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ ले सकते है। इच्छुक हितग्राही पंजीयन हेतु श्री नीरज कुमार सार्वा मोबाईल नम्बर 9993788497 तथा 8770883497 से सम्पर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

  • Related Posts

    498 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

      खेल-कूद, पोषण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जीवंत हुए आंगनबाड़ी केंद्र धमतरी, 01 अक्टूबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में बच्चों, महिलाओं और समुदाय को जोड़ते हुए…

    Read more

    खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

      नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वाेपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण –…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग