Ro no D15139/23

आईआईएम रायपुर में निःशुल्क उद्यमिता प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

इच्छुक युवा 23 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

कोरबा 16 अप्रैल 2026/
जिले के युवाओं एवं स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। आईआईएम रायपुर (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रायपुर) में सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट कोर्स का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले से कुल 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने, उसका प्रभावी संचालन करने तथा उसे स्थिर बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय की कार्यप्रणाली, दैनिक प्रबंधन, विधिक एवं नियामकीय प्रावधानों, कम्प्लायंस तथा उद्यम संचालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए पूरे कोर्स की शिक्षण शुल्क, हॉस्टल एवं मेस का व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके।
इस प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।  प्रशिक्षण की अवधि 2 माह होगी तथा कक्षाएं आईआईएम रायपुर रिसर में आयोजित की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन  लाईवलीहुड कॉलेज, आईटीआई रामपुर परिसर, रोजगार कार्यालय के पीछे, कोरबा (पिन 495677) में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन हेतु गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/tw2yaBxhD1toK9RM7 के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम एवं मोबाइल नंबर का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य होगा। सीटों की संख्या सीमित होने के कारण अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इस सम्बंध में अधिक जानकारी के लिए श्री अरुणेन्द्र कुमार मिश्रा, प्राचार्य, लाईवलीहुड कॉलेज, कोरबा के मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम