Ro no D15139/23

राजस्व पखवाड़ा में 912 प्रकरणों का निराकरण

राजनांदगांव 17 अप्रैल 2026। शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आयोजित राजस्व शिविरों में कुल 1623 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 912 प्रकरणों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। शेष 711 आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविरों में उपस्थित राजस्व अधिकारियों द्वारा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित भूमि से जुड़े विभिन्न मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। जिला प्रशासन द्वारा आगामी चरणों में भी राजस्व पखवाड़ा आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 4 मई से 18 मई 2026 तक एवं 1 जून से 15 जून 2026 तक पुन: शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा आगामी आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान प्राप्त करने की अपील की गई है।
क्रमांक 104 —————–

  • Related Posts

    498 आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

      खेल-कूद, पोषण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से जीवंत हुए आंगनबाड़ी केंद्र धमतरी, 01 अक्टूबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में बच्चों, महिलाओं और समुदाय को जोड़ते हुए…

    Read more

    खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

      नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी मासूम का जीवन और उसकी सुरक्षा सर्वाेपरि, उपचार के साथ मिले सुरक्षित वातावरण –…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग