Ro no D15139/23

ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

  1. Iran Slams Trump: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर है. ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) पूरी तरह खुला हुआ है. ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालीबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक घंटे के भीतर 7 दावे किए और ये सातों के सातों झूठ थे.

ईरान की नई शर्त: बिना इजाजत नहीं मिलेगी एंट्री

मोहम्मद बागेर गालीबाफ ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका ईरान की समुद्री नाकाबंदी  जारी रखता है, तो होर्मुज का रास्ता खुला नहीं रहेगा. उन्होंने एक्स पर लिखा कि अब इस रास्ते से जहाजों का गुजरना ‘ईरान की मंजूरी’ और ‘तय किए गए रूट’ पर ही निर्भर करेगा. गालीबाफ के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद, यह सोशल मीडिया के बयानों से नहीं बल्कि जमीन के हालात (ऑन-फील्ड) से तय होगा.

ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर मंडराया संकट

दुनिया के कुल तेल का लगभग 20% हिस्सा इसी होर्मुज रास्ते से होकर गुजरता है. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे विवाद की वजह से यह रास्ता पिछले करीब दो महीने से बंद था, जिससे पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों और सप्लाई पर बुरा असर पड़ा था. हालांकि ईरान ने अब इसे कमर्शियल शिपिंग के लिए खोलने की बात कही है, लेकिन इसके साथ कई कड़ी शर्तें भी जोड़ दी हैं.

कई शिपिंग कंपनियां डरी हुई हैं

गालीबाफ ने अमेरिका पर ‘मीडिया वॉर’ करने और लोगों की राय को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ईरान की जनता इन चालों में नहीं आने वाली. ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के दोबारा रास्ता खोलने के बावजूद कई शिपिंग कंपनियां अभी भी डरी हुई हैं. वे जहाजों को वहां भेजने से पहले पुख्ता सुरक्षा गारंटी मांग रही हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह समुद्री रास्ता अब एक ‘न्यूक्लियर डेटरेंट’ (परमाणु हथियार जैसी ताकत) की तरह काम कर रहा है.

  • Related Posts

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    PM Modi Donald Trump Meeting: फ्रांस में जी 7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. जिसमें ट्रंप ने कहा- भारत…

    Read more

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    US Iran 14 Point MoU: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग