Ro no D15139/23

JDU विधायक दल का नेता कौन होगा? जानिए किसका नाम है सबसे आगे

Bihar Politics: पटना में जेडीयू ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई है, जो कि बेहद खास मानी जा रही है. इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार के इस्तीफा देने और राज्यसभा जाने के बाद जेडीयू का चेहरा कौन हो सकता है. इसे लेकर कुछ नेताओं के नाम पर संभावनाएं जताई जा रही हैं. आज की बैठक में नीतीश कुमार खुद भी मौजूद रहेंगे.

इस जेडीयू नेता का नाम सबसे आगे

विधायक दल का नेता को लेकर सबसे आगे डिप्टी सीएम विजय चौधरी का नाम है. वह सम्राट चौधरी सरकार में डिप्टी सीएम हैं और पार्टी में मजबूत पकड़ रखते हैं. इसलिए उन्हें विधायक दल का नेता बनाए जाने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है. लेकिन बिजेंद्र प्रसाद यादव भी इस रेस में शामिल हैं. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था, बैठक को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है.

निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा

उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार को लेकर भी कहा था कि वे पार्टी से जुड़े कामकाज को देख रहे हैं, जो कि पार्टी के लिए अच्छी बात है. इससे संगठन को मजबूती मिल सकती है. ऐसे में निशांत कुमार को लेकर भी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें विधायक दल का नेता चुना जा सकता है. लेकिन नई सरकार बनने से पहले निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज थी. लेकिन उन्होंने खुद यह संकेत दिया कि वे अभी संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देंगे.

रविवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक

रविवार को निशांत कुमार ने पार्टी के नेताओं संग बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मार्गदर्शन जदयू संगठन के कार्यों को आगे बढ़ायें. साथ ही गरीब-केंद्रित जनकल्याणकारी योजनाओं की लगातार निगरानी रखें. नीतीश कुमार के ऐतिहासिक विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान