Ro no D15139/23

ज्ञानभारतम“ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित’

कोरबा, 22 अप्रैल 2026/ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित महत्वपूर्ण “ज्ञानभारतम“ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आज मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले में अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीन प्रमुख स्थलों का सफलतापूर्वक सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान कुल 575 पांडुलिपियों को “ज्ञानभारतम“ ऐप पर अपलोड किया जा चुका है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि अभियान के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति एवं अनुभाग स्तरीय समितियों का गठन किया जा चुका है। साथ ही, जिले के सुपरवाइजर्स एवं सर्वेक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है, जिससे सर्वेक्षण कार्य में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।
कलेक्टर  दुदावत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं वालंटियर्स को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज तथा “ज्ञानभारतम“ मिशन के जिला समन्वयक एवं प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात