Ro no D15139/23

कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक *विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा*

 

स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पेयजल पर विशेष फोकस; लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर, 24 अप्रैल 2026/ कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि डीएमएफ निधि का अधिकतम उपयोग जनहित के प्रमुख क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन और स्वच्छता में किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व में स्वीकृत कार्यों को समयसीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। साथ ही उन्होंने “सुपर 30” कोचिंग योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने पर विशेष जोर दिया।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज संस्थान न्यास श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट अंबिकापुर सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कृषि क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई और कहा कि सभी विभाग अपने प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर तैयार करें, ताकि डीएमएफ राशि का प्रभावी और जनहितकारी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि नए नियमों के अनुरूप पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार करने हेतु विभागों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीएमएफ निधि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार करते हुए जिले के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं सदस्य सचिव डीएमएफ श्री विनय अग्रवाल ने वर्ष 2016-17 से 2025-26 तक विभिन्न सेक्टरों में स्वीकृत, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसमें उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल कल्याण तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डीएमएफ अंतर्गत ऑडिट कार्य के अनुमोदन तथा वार्षिक प्रतिवेदन को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से जिले के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया। बैठक में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, डीएफओ श्री अभिषेक जोगावत सहित शासी परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

      अम्बिकापुर 19 जून 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के…

    Read more

    शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

    जगदलपुर, 19 जून 2026/  अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह छात्रवृत्ति कक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति