Ro no D15139/23

कोरबा जिले में ईंधन और रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू, उपलब्ध स्टॉक के आंकड़े जारी

कोरबा 24 अपै्रल 2026/कोरबा जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की वर्तमान स्थिति को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। 24 अप्रैल 2026 तक की स्थिति के अनुसार, जिले के सभी 28 गैस वितरकों के पास कुल 4,295 सिलेंडरों का स्टॉक शेष है। जिले में कुल 2,92,600 गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,52,236 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं। वितरकों के पास उपलब्ध स्टॉक आगामी एक से दो दिनों की आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।
पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की बात करें तो जिले के 102 रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से निरंतर आपूर्ति की जा रही है। जिले में पेट्रोल  की कुल भंडारण क्षमता 2,085 किलोलीटर है, जिसके मुकाबले वर्तमान में 856 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 41 प्रतिशत है। वहीं डीजल (एचएसडी) की कुल भंडारण क्षमता 3,537 किलोलीटर है और वर्तमान में 1,230 किलोलीटर स्टॉक भंडारित है, जो कुल क्षमता का 34 प्रतिशत है। अप्रैल माह के दौरान जिले में पेट्रोल की औसत दैनिक खपत 177 किलोलीटर और डीजल की 588 किलोलीटर दर्ज की गई है। प्रशासन और तेल कंपनियां निरंतर समन्वय बनाकर जिले में आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए हैं।
 
  • Related Posts

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल अरुण साव

      उप मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, आदिवासी महासम्मेलन में भी हुए शामिल गोंडवाना भवन के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख और विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात