Ro no D15139/23

सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें

Morning Tips: सुबह का पहला घंटा ही यह तय करता है कि आपका पूरा दिन और आपका मूड कैसा होगा. अगर आप अपने दिन की शुरुआत हड़बड़ी, आलस और स्ट्रेस के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन भी उलझनों में निकल जाता है. वहीं, अगर आप सुबह के समय कुछ आसान और अच्छी आदतों को अपनाने से आपका मन खुश रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. इसके अलावा आपके पूरे दिन के सभी काम भी ज्यादा तेजी से पूरे होने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन बेहतरीन रहे तो आपको सुबह उठते ही इन आदतों को अपनाना शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भगवान का नाम लें और पॉजिटिव सोच रखें

जब आप सुबह सोकर उठें तो सबसे पहले आपको भगवान का नाम लेना चाहिए और मन ही मन उन्हें धन्यवाद भी कहना चाहिए. जब आप सुबह के समय इस आदत को अपनाते हैं तो आपका मन शांत हो जाता है और दिन की शुरुआत भी पॉजिटिव थिंकिंग के साथ होती है. जब आप सुबह के समय पॉजिटिव चीजों के बारे में सोचते हैं, तो आपका मन पूरा दिन हल्का और खुश रहने लगता है.

एक ग्लास पानी जरूर पिएं

रातभर सोने के बाद जब आप अगली सुबह सोकर उठते हैं, तो आपके शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले एक ग्लास में नॉर्मल या फिर गुनगुना पानी जरूर पीएं. जब आप पानी पीते हैं तो आपका शरीर अंदर से साफ होता है और एक अलग फ्रेशनेस का एहसास भी आपको होता है. सिर्फ एक ग्लास पानी पीकर आप अपने डाइजेशन को भी बेहतर रख सकते हैं.

खिड़की के पास जाएं और फ्रेश हवा लें

सुबह उठकर अपने कमरे से बाहर निकल जाएं या फिर कमरे की खिड़की को खोलकर फ्रेश हवा का आनंद जरूर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर और दिमाग दोनों को फ्रेश फील होने लगता है. अगर आप हल्की धूप ले पा रहे हैं, तो यह और भी ज्यादा बेहतर है. ऐसा करने से आपका मन खुश रहता है और साथ ही आलस भी खत्म होता है.

शरीर को हल्का सा चलाएं

सुबह उठते ही आपको अपने शरीर को थोड़ी देर चलाना भी चाहिए. इसके लिए आप लाइट स्ट्रेचिंग कर सकते हैं या फिर कोई भी छोटा-मोटा एक्सरसाइज कर सकते हैं. अगर आपको कुछ भी करने का मन नहीं है, तो 10 मिनट टहल लेना भी आपके लिए काफी हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर का जकड़न खत्म होता है और पूरे दिन बेहतर तरीके से काम करने की आपको एनर्जी भी मिलती है.

पूरे दिन की प्लानिंग कर लें

जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आपका दिमाग सबसे ज्यादा शांत रहता है. यह परफेक्ट समय है पूरे दिन की प्लानिंग करने के लिए और यह सोचने के लिए कि कौन सा काम पहले करना है और कौम सा काम बाद में. पूरे दिन में आपको किनसे मिलना है और किनसे नहीं. जब आप ये बातें प्लान कर लेंगे, तो पूरे दिन की भागदौड़ कम हो जाएगी और सभी काम भी सही समय पर पूरे होने लगेंगे. जब आप प्लान करके कोई भी काम करते हैं तो आपका स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाता है.

  • Related Posts

    केले के छिलके को कचरा समझने की न करें भूल, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

    Banana Peel Uses: केला खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन इसे खाने के बाद हम अक्सर छिलका सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं. जबकि केले के छिलके का…

    Read more

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार