Ro no D15139/23

युवा फेस्ट के प्रतिभागियों का सम्मान, कलेक्टर ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

वर्तमान समय युवाओं के लिए असीम अवसरों का दौ

: कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा

धमतरी, 27 अप्रैल 2026(IMNB NEWS AGENCY) जिले में हाल ही में आयोजित “युवा फेस्ट-2026” की शानदार सफलता के बाद आज शाम कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं वालेंटियर्स को सम्मानित करने के लिए एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर युवाओं की प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गर्व और प्रेरणा से ओतप्रोत रहा। युवा फेस्ट के दौरान प्रदर्शित रचनात्मकता, ऊर्जा और नवाचार की झलक इस सम्मान समारोह में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर 24 विधाएं और 7-7 खेल विषय बालक बालिकाओं के थे ।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय युवाओं के लिए असीम अवसरों का दौर है, जिसमें निरंतर सीखने और स्वयं को विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पूरी दुनिया युवाओं के हाथ में है, ऐसे में सही दिशा में किया गया प्रयास उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि प्रतिभा केवल महानगरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण अंचलों में भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। “युवा फेस्ट-2026” का उद्देश्य ऐसे ही छिपे हुए हुनर को मंच प्रदान करना और युवाओं को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देना है।

कलेक्टर ने जानकारी दी कि आगामी समय में जिले में राज्य स्तरीय गेमिंग कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है, जिससे युवाओं को उभरते हुए डिजिटल और टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान युवा फेस्ट के प्रतिभागियों एवं वालेंटियर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह आयोजन उनके लिए न केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने, टीमवर्क सीखने और नए कौशल अर्जित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ।

समापन अवसर पर कलेक्टर ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, वालेंटियर्स तथा आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल, प्राचार्य शासकीय पीजी कॉलेज धमतरी श्री विनोद पाठक, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

“युवा फेस्ट-2026” ने जिले में नवाचार, सांस्कृतिक समृद्धि, खेल भावना और तकनीकी जागरूकता को एक मंच पर लाकर युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

// अमित::

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम