Ro no D15139/23

नशामुक्त कोरबा की ओर बड़ा कदम नकटीखार में भव्य नशामुक्ति रैली, जन-जागरूकता का आयोजन

 कोरबा 28 अपै्रल 2026/कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत नकटीखार, जनपद पंचायत कोरबा में वृहद् नशामुक्ति रैली का सफल आयोजन किया गया। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में भारत माता वाहिनी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने प्रभावी स्लोगन और संदेश-पटों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर नशा मुक्ति सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया तथा नशा मुक्ति साहित्य का वितरण कर लोगों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत कराया। रैली स्थल पर उपस्थित आमजन को नशा त्यागने एवं समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग कोरबा के उपसंचालक   हरीश सक्सेना ने नशे के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से कमजोर बनाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशे से दूर रहकर स्वस्थ, खुशहाल और सुरक्षित जीवन को अपनाना बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक आबकारी अधिकारी  राठौर,  जया मेहर (उपनिरीक्षक आबकारी), परिवीक्षा अधिकारी  एम.के. दिवाकर, ग्राम पंचायत सचिव  कृष्णा राठौर सहित ग्राम के अनेक वरिष्ठजन एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम