Ro no D15139/23

अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

King Charles vs Donald Trump: पूरी बात को समझने के लिए ट्रंप के बयान को जानना जरूरी है. डोनाल्ड ट्रंप ने किंग चार्ल्स III के साथ बातचीत के दौरान कहा था- अगर अमेरिका न होता तो यूरोप के कई देश आज जर्मन भाषा बोल रहे होते. ट्रंप के इसी बड़बोलेपन का जवाब किंग चार्ल्स ने दिया. ट्रंप अपनी बात से उन युद्धों की ओर इशारा कर रहे थे, जिसमें यूरोप पर जर्मनी का कब्जा होने की संभावना थी. इसका असर ये होता कि ब्रिटेन भी जर्मन भाषा बोलने लगता.

हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते : किंग चार्ल्स

किंग चार्ल्स III ने एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने कहा- मिस्टर प्रेसिडेंट, आपने हाल ही में टिप्पणी की थी कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका न होता, तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते. क्या मैं यह कहने की हिम्मत कर सकता हूं कि अगर हम न होते, तो आप आज फ्रेंच बोल रहे होते?

किंग चार्ल्स की बात सुनकर ठहाकों से गूंज उठा हॉल

जब किंग चार्ल्स III ने ट्रंप को यह करारा जवाब दिया, तो हॉल ठहाकों से गूंज उठा और ट्रंप भी मुस्कुराने लगे.

ब्रिटिश सेना ने व्हाइट हाउस की इमारत को जला दिया था

किंग चार्ल्स ने ट्रंप के साथ हंसी-मजाक करते हुए अमेरिका और ब्रिटेन के बीच के उतार-चढ़ाव भरे इतिहास को याद किया. उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस शानदार इमारत में वापस आना खुशी की बात है, जो आपके लोकतंत्र का केंद्र है. उन्होंने हाल ही में हुए रेनोवेशन का जिक्र करते हुए मेहमानों को और भी हंसाया. उन्होंने 1812 के युद्ध का जिक्र करते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा- अंग्रेजों ने 1814 में ही व्हाइट हाउस के रेनोवेशन का प्रयास किया था, जब ब्रिटिश सेना ने व्हाइट हाउस की इमारत को जला दिया था.

  • Related Posts

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    PM Modi Varanasi Visit: पीएम मोदी का रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी…

    Read more

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    Strait Of Hormuz: वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चारों तरफ से घेरने के लिए एक बड़े प्लान पर काम…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    अगर हम न होते, तो आप फ्रेंच बोल रहे होते…ट्रंप के बड़बोलेपन पर किंग चार्ल्स ने कसा तंज

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    होर्मुज पर अमेरिका का कड़ा पहरा, ट्रंप ने बनाई नई स्ट्रैटेजी; क्या 22 दिन में घुटने टेकेगा तेहरान?

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    अतिथि सत्कार में पी ली पिस्टल-रायफल, आतंकी ‘खरगोश’, अमेरिका फंसा के रखता है विश्व के दमदार नेताओं को, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    होर्मुज स्ट्रेट खोल दो…कोई टोल नहीं, कोई भेदभाव नहीं, US-ईरान से UN की अपील

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान

    बेहाला में अमित शाह का मास्टरस्ट्रोक- भाजपा के सत्ता में आने पर 7 दिन बंगाल में रहेंगे सेंट्रल फोर्सेज के जवान