Ro no D15139/23

बेटियों ने फिर रचा इतिहास, गत वर्ष की तुलान में हाई और हायर सेकेंडरी का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 

कोरबा, 29 अप्रैल 2026/माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा परिणाम (शैक्षणिक सत्र 2025-26) घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष घोषित परिणामों में जिले की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उल्लेखनीय रूप से बेहतर रहा। पिछले वर्ष हाई स्कूल का परिणाम 74.49 प्रतिशत था, जो इस बार बढ़कर 77.58 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार हायर सेकेंडरी का परिणाम वर्ष 2024-25 में 80.31 प्रतिशत था, जबकि वर्ष 2025-26 में यह बढ़कर 83.48 प्रतिशत पर पहुँच गया।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चुनाव कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे परीक्षाफल को लेकर चिंता में न पड़ें और किसी भी प्रकार का गलत कदम न उठाएँ। कलेक्टर ने उन्हें आने वाले समय के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने की सलाह भी दी।
हाई स्कूल यानी कक्षा दसवीं की बात करें तो इस वर्ष कुल 12,691 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 12,439 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 77.58 प्रतिशत रहा। इस परिणाम की सबसे खास बात यह रही कि बालिकाओं ने 82.02 प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बालकों का सफलता प्रतिशत 71.87 रहा। प्रथम श्रेणी में आने वाले कुल 5,351 विद्यार्थियों में से 3,487 बालिकाएँ हैं, जो बालकों की संख्या की तुलना में लगभग दोगुनी है।
इसी तरह हायर सेकेंडरी यानी कक्षा बारहवीं के परिणामों ने भी जिले को गौरवान्वित किया है। बारहवीं की परीक्षा में कुल 9,448 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे और कुल औसत परिणाम 83.48 प्रतिशत रहा, जो दसवीं की तुलना में लगभग छह प्रतिशत अधिक है। यहाँ भी बालिकाओं ने 87.13 प्रतिशत सफलता के साथ अपना वर्चस्व बनाए रखा, जबकि बालकों का सफलता प्रतिशत 77.87 रहा। इस परीक्षा में कुल 4,802 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जिनमें 3,351 बालिकाएँ शामिल हैं। यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।
तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अधिक गंभीरता और परिपक्वता के साथ परीक्षा दी है। इस प्रकार हाई और हायर सेकेंडरी दोनों ही परीक्षाओं में इस वर्ष का परीक्षा परिणाम जिले के लिए गौरव का विषय रहा और छात्र-छात्राओं के समर्पण तथा परिश्रम ने एक बार फिर कोरबा जिले का मान बढ़ाया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम