Ro no D15139/23

संजय मार्केट में अवैध तोता बिक्री पर वन विभाग की कार्रवाई, हमला करने वाले आरोपियों पर एफआईआर

 

जगदलपुर, 30 अप्रैल 2026/ शहर के संजय मार्केट क्षेत्र में अवैध रूप से तोते के बच्चों की बिक्री के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला किए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

वन विभाग को 27 अप्रैल की दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय मार्केट में वन्यप्राणी तोते के बच्चों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग एवं उड़नदस्ता प्रभारी के नेतृत्व में निदेशक कांगेर घाटी नेशनल पार्क के मौखिक निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर पहुंची। सत्यापन के दौरान सब्जी विक्रेता विक्रम मजूमदार के पास से 15 तोते बरामद किए गए, जिनमें 14 प्लम हेडेड पैराकीट तथा 1 रोज रिंग पैराकीट शामिल थे।

वन विभाग की टीम द्वारा विधिवत जप्ती की कार्रवाई की जा रही थी, तभी आरोपी ने भीड़ एकत्रित कर जांच दल प्रमुख अक्षय कश्यप पर हमला कर दिया और बरामद तोते के बच्चों को लेकर फरार हो गया। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई को सफल बनाने के लिए टीम सादा कपड़ों में पहुंची थी, ताकि आरोपी पहले से सतर्क होकर भाग न सके।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस विभाग को दी गई। जांच दल प्रमुख अक्षय कश्यप की शिकायत पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने घटना के शुरुआती घंटों में ही कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपियों को अगले दिन पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एक आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

वनमण्डलाधिकारी बस्तर के निर्देश पर उपवनमण्डलाधिकारी जगदलपुर द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध तोता व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

 

  • Related Posts

    संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

      0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, कहा : कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का होगा संचार *रायपुर।* भारतीय…

    Read more

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के संस्कार देकर…

    Read more

    NATIONAL

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    ‘सेवा भाव’ से योजनाएं, योजनाओं से विकास… PM Modi ने बताया देश की तरक्की का मंत्र

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    जिनपिंग को डरते देख मुस्कुराने लगे ट्रंप! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन; US दौरे पर पुतिन के साथ भी हुआ था ऐसा

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम