Ro no D15139/23

संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

 

0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ, कहा : कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का होगा संचार

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी हैं। श्री देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मवीर को छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से राज्य में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती तथा गतिशीलता मिलेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि कर्मवीर संगठन के एक समर्पित, कर्मठ एवं कुशल रणनीतिकार हैं। उनके पास संगठनात्मक कार्यों का लम्बा और गहरा अनुभव है। उनके इस समृद्ध अनुभव, वैचारिक निष्ठा और कुशल मार्गदर्शन का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं और संगठन की विभिन्न इकाइयों को प्राप्त होगा। श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त संगठन महामंत्री के कुशल नेतृत्व व समन्वय में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन सेवा, सुशासन और जनहित के संकल्पों को और अधिक मजबूती के साथ धरातल पर उतारेगा। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा, उत्साह और सक्रियता का संचार होगा तथा संगठन का विस्तार नए आयामों को स्पर्श करेगा।
——————

  • Related Posts

    मांदर की थाप पर थिरका लखनपुर, करमा महोत्सव में दिखी जनजातीय लोक संस्कृति की अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कलाकारों के साथ किया करमा नृत्य, विजेता दलों को किया सम्मानित   रायपुर, 11 नवंबर 2026। जनजातीय लोक संस्कृति, परंपरा और कला के…

    Read more

    मुकुंदपुर में 5.22 करोड़ के वृहद पुल का भूमिपूजन, बरसात में टूटता संपर्क अब होगा स्थायी

    रायपुर, 11 नवंबर 2026/   एमसीबी जिला के मुकुंदपुर से बलसोत्ता को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित वृहद पुल का भूमिपूजन बुधवार को कोड़िया नाला के पास संपन्न हुआ। पीएमजीएसवाई योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?