Ro no D15139/23

धमतरी के विकास में एक और कदम, इंडियन कॉफी हाउस शुभारंभ

युवाओं और बुद्धिजीवियों का नया ठिकाना: इंडियन कॉफी हाउस धमतरी में शुरू

धमतरी, 01 मई 2026/शहरवासियों को एक नई सौगात प्रदान करते हुए आज धमतरी में इंडियन कॉफी हाउस का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इंडियन कॉफी हाउस धमतरी शहर के सिहावा रोड वन कार्यालय के सामने स्थित है ।
विधायक श्री साहू ने कहा कि इंडियन कॉफी हाउस जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की शुरुआत से धमतरी के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक परिवेश को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह स्थान केवल एक भोजनालय नहीं, बल्कि संवाद, विचार-विमर्श और रचनात्मक चर्चाओं का केंद्र बनेगा, जहां सभी वर्गों के लोग सहज वातावरण में मिल-बैठ सकेंगे।
इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान युवाओं, बुद्धिजीवियों एवं आम नागरिकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर जिले में इस प्रतिष्ठान की शुरुआत संभव हो सकी है। उन्होंने बताया कि इंडियन कॉफी हाउस अपनी पारंपरिक शैली, सादगीपूर्ण वातावरण, किफायती दरों एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है।
धमतरी में इसकी स्थापना से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, बल्कि शहर के खाद्य एवं आतिथ्य क्षेत्र को भी नई दिशा मिलेगी। यह पहल ‘स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ीकरण’ और ‘नागरिक सुविधाओं के विस्तार’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे धमतरी को एक विकसित, सुविधासंपन्न एवं नागरिक-हितैषी शहर के रूप में स्थापित किया जा सके। इंडियन कॉफी हाउस की शुरुआत इसी श्रृंखला की एक उल्लेखनीय कड़ी है।

  • Related Posts

    अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    *राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन* रायपुर. 4 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा…

    Read more

    हार से सीखें और जीत का अहंकार न करें, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती – मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ को दो बड़ी सौगातें: शहर में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डाइट कॉलेज*   *26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज*   *5 संभागों के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी