Ro no D15139/23

सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान का तृतीय दिवस जारी जिला मुख्यालय स्थित दूध और दुग्ध उत्पादों के विक्रय केंद्र, डेयरी आदि का किया गया सघन निरीक्षण

 जशपुरनगर 01 मई 2026/ सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में चल रहे 15 दिवसीय सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार- अभियान के तृतीय दिवस खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला मुख्यालय जशपुर नगर में कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा की गई कार्यवाही
     खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जशपुर नगर क्षेत्र में दूध और दुग्ध उत्पादों के विक्रय केंद्र, डेयरी आदि का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेयरी में दूध की उपलब्धता, दूध से बनने वाले उत्पाद जैसे दही, पनीर, घी, लस्सी आदि के विनिर्माण की प्रक्रियाओं और रखरखाव के विषय में संबंधित खाद्य कारोबारियों को मौके पर आवश्यक जानकारी व दिशा-निर्देश दिए गए। शंका के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ’दही, गाय का दूध और पनीर के कुल 03 नमुने संकलित कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षित प्रतिष्ठानों में विगत दिवस 29 अप्रैल को  श्री कृष्णा डेयरी, रांची रोड, नीलेश डेयरी, नीलेश स्वीट्स, नीलेश केक एंड डेली निड्स बस स्टैंड,  अरुण डेयरी, बिरसा मुंडा चौक   और  पुनीत डेयरी, कलेक्टर ऑफिस रोड शामिल हैं।
जिले में यह अभियान ’27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक’ सतत जारी रहेगा। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ एवं गुणवत्तायुक्त औषधि उपलब्ध कराना तथा खाद्य-औषधि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराना है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद के जरिए जनभागीदारी को बढ़ावा दे रहीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    *गोरखनाथपुर और कमलापुर में ग्रामीणों से जानीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*   *मुनगा रोपकर पोषण के प्रति किया जागरूक, कुमदा बस्ती में नशामुक्ति की शपथ दिलाई*  …

    Read more

    सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश

    *सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने चलाया सघन स्वच्छता अभियान*   *माड़पाल सेवा सेतु शिविर में सभी 310 आवेदनों का मौके पर…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी