Ro no D15139/23

पीपीटी प्रवेश परीक्षा 7 मई को व्यापम ने अभ्यर्थियों के लिए जारी किए जरूरी दिशा-निर्देश

जशपुरनगर 04 मई 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 07 मई 2026 को आयोजित होने वाली पीपीटी प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। जशपुर जिले में परीक्षा शासकीय रा.भ.रा.एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में पूर्वाह्न 10.00 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक होगी। जशपुर में कुल 118 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश –
परीक्षार्थी परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें, ताकि परीक्षा दिवस पर कोई असुविधा न हो। परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम ’2 घंटे पहले’ परीक्षा केंद्र में पहुंचें। फ्रिस्किंग और फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े वर्जित हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही पोशाक की अनुमति मिलेगी। केवल चप्पल पहनकर आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई होगी और अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी। परीक्षार्थी केवल ’काले या नीले बॉल पाइंट पेन’ लेकर आना होगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

      प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में…

    Read more

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम