Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

 
आवेदन में संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करें
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर से पूर्व सुबह पाली में स्वच्छता श्रमदान,जल संरक्षण संवर्धन के कार्य और युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता होगा आयोजित

जशपुरनगर 04 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुशासन तिहार के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने बताया की प्रदेश स्तरीय सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से 10 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर के विभिन्न जनपद पंचायतों के 31 एवं नगरीय निकाय के 5 कुल 36  क्लस्टरों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, एसडीएम जशपुर श्री विश्वास राव मस्के और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में उपस्थित होकर लोगों की प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
शिविर में आयुष्मान कार्ड, श्रम पंजीकरण,अपार आईडी, बिजली की समस्या, पानी की समस्याओं का भी समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका प्राथमिकता से कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग को लोगों का स्वास्थ्य जांच करके निशुल्क दवाइयां देने के लिए कहा।
कलेक्टर ने केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देने के दिए निर्देश।
उन्होंने महिला बाल विकास विभाग को गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करने और पोषण आहार के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
समाज कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों  को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं कि सुशासन शिविर से पहले संबंधित गांव में स्वच्छता श्रमदान,जल संरक्षण संवर्धन के कार्य और युवाओं के लिए सुबह खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वच्छता श्रमदान में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने नगरीय निकाय के शिविर में सुबह के पाली में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त आवेदनों में संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करें ताकि उनको आवेदन निराकरण की सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराया जा सके।
कलेक्टर ने अधिकारियो को निर्देश दिए हैं इस दौरान आश्रम स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान , स्वास्थ्य केंद्र आदि का भी निरीक्षण कर लें और जो वहां पर समस्या है उसका भी समाधान गंभीरता से करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आवेदन का निराकरण होने पर हितग्राहियों का फोटो और विडियो अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं ताकि उसका व्यापक प्रचार प्रचार किया जा सके।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम