Ro no D15139/23

योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों को पहुंचाने का माध्यम है सुशासन तिहार सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम कनकी में लगाया गया शिविर 182 आवेदनों का हुआ मोैके पर निराकरण

 

कोरबा, 4 मई 2026/सुशासन तिहार के तहत आज ग्राम कनकी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। मत्स्य, पंचायत, राजस्व, खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर ने कहा कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि गाँव, गरीब और किसान को योजनाओं का लाभ सीधे उनके गाँव में ही उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ग्रामीणों से साइबर क्राइम से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से पेड़ न काटने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की।
जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अशोक बाई कँवर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाएँ जनता तक आसानी से पहुँच सकें, इसी उद्देश्य से प्रत्येक क्षेत्र में शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई कर लाभार्थियों को संतुष्ट किया जाए।
जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत कनकी में आयोजित यह शिविर सरकार की जनकेन्द्रित सोच का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी छोटे-बड़े कार्य के लिए ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का या तो निराकरण होगा अथवा निराकरण न होने की स्थिति में कारणों की स्पष्ट जानकारी आवेदक को दी जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने की अपील की।
जनपद पंचायत करतला के सीईओ ने बताया कि जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 962 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 182 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का परीक्षण उपरांत निराकरण किया जायेगा। शिविर में कई विभागों से हितग्राहियों को अतिथियों के द्वारा सामग्रियों एवं प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत सलिहाभाठा को टी.बी. मुक्त ग्राम घोषित करने पर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट किए। शिविर में 03 हितग्राहियों को किसान किताब, 01 हितग्राही को आइस बॉक्स, 01 हितग्राही को ग्रोथ प्रमोटर, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 03 हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं। महात्मा गांधी नरेगा से लाभार्थियों को जॉब कार्ड दिए गए। खाद्य विभाग ने 05 लोगों को राशन कार्ड प्रदान की गई। इस अवसर पर सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों ने एकजुट होकर ग्रामीण विकास की दिशा में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, डाॅ. तरुण किरण (आई.ए.एस.), एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, अन्य विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री