Ro no D15139/23

ग्राम कोसमर्रा एवं कोपेडीह में मिल रही शिकायतों पर भखारा पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही – अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, पुलिस रेड से मचा हड़कंप

🔷 *ग्राम कोसमर्रा व कोलियारी मोड़ में दो अलग-अलग प्रकरणों में हुई कार्यवाही – 64 पौवा देशी शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व नगदी सहित 20,870/- रुपये की जप्ती*

 

🔷 *कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब पर निर्णायक प्रहार, 180 से अधिक बोरी लाहान व भट्ठियाँ ध्वस्त, ठिकाने बदलने वाले कारोबारियों को सख्त चेतावनी*

 

पुलिस अधीक्षक, धमतरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध गतिविधियों के विरुद्ध तत्काल, प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस द्वारा उच्च सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए ग्राम कोसमर्रा एवं ग्राम कोपेडीह सहित विभिन्न चिन्हित स्थानों पर अलग-अलग टीमों का गठन कर सुनियोजित रणनीति के तहत एक साथ दबिश दी गई।

मुखबिर सूचना एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के पुख्ता आधार पर लक्षित स्थलों पर की गई इस सघन कार्यवाही में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों का प्रभावी रूप से भंडाफोड़ करते हुए उन्हें मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

 

▪️ *प्रमुख कार्यवाही -*

ग्राम कोसमर्रा में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।

नया तालाब, कोसमर्रा में मुखबिर सूचना पर भखारा पुलिस द्वारा नया तालाब क्षेत्र में दबिश दी गई।

मौके पर एक संदेही व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसने अपना नाम लेखराम पारधी (उम्र 19 वर्ष), निवासी कोसमर्रा बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 29 पौवा देशी शराब (कुल 5.220 लीटर) एवं बिक्री रकम 750/- रुपये बरामद की गई। साथ ही आरोपी के बताए स्थान से छिपाकर रखी गई अतिरिक्त शराब भी जप्त की गई।

▪️*कुल जप्ती* 3,070/- रुपये

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

 

*नाम आरोपी का नाम*

लेखराम पारधी पिता मनोज पारधी उम्र 19 वर्ष साकिन कोसमर्रा थाना भखारा जिला धमतरी(छ.ग.)

 

▪️*दुसरी कार्यवाही*

ग्राम कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री की प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा सुनियोजित रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान खेत, खलिहान, तालाब एवं नहर-नालों के आसपास गुप्त रूप से संचालित अवैध शराब निर्माण स्थलों को चिन्हित कर प्रभावी ढंग से ध्वस्त किया गया।

इस दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियाँ, उपकरण एवं लगभग 170-180 बोरी महुआ लाहान को विधिवत नष्ट किया गया।

कार्यवाही के दौरान गांव में किसी भी व्यक्ति द्वारा उक्त अवैध सामग्री के संबंध में संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई।

इस व्यापक कार्यवाही से अवैध शराब कारोबार में संलिप्त तत्वों में भारी दहशत का माहौल निर्मित हुआ है तथा यह स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है।

 

▪️*तीसरी कार्यवाही*

कोलियारी मोड़ (भखारा)

मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 N 4131 को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 35 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 6.300 लीटर) बरामद की गई।

आरोपी तुलसी राम साहू उर्फ राजू (उम्र 54 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 भखारा के पास शराब परिवहन/विक्रय से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना भखारा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

▪️ *जप्त सामग्री*-

• 35 पौवा देशी शराब – 6.300 लीटर (कीमत लगभग 2,800/- रुपये)

• डिलक्स मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 15,000/- रुपये)

▪️ *कुल जप्ती*- 17,800/- रुपये

▪️*आरोपी का नाम*

तुलसी राम साहू उर्फ राजू पिता मेहत्तर राम साहू (उम्र 54 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 भखारा, थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

 

*धमतरी पुलिस संदेश* –

धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक प्रावधानों के तहत त्वरित एवं कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा, साथ ही उनके संपूर्ण नेटवर्क एवं आर्थिक स्रोतों पर भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की   रायपुर 14 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का…

    Read more

    नवा रायपुर में कल से सजेगा गोल्फ का रोमांच

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ*   *फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट लीजेंड श्री कपिल देव और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री