Ro no D15139/23

जनगणना कार्य में लगें फिल्ड कर्मचारियों को मिलेगी सुरक्षा जिला जनगणना अधिकारी ने पुलिस विभाग को लिखा पत्र गत दिनों घटना के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

रायपुर 04 मई 2026/ जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाईजर की सुरक्षा के लिए जिला जनगणना अधिकारी ने पुलिस कमिश्नर रायपुर और पुलिस  अधीक्षक ग्रामीण को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 से 30 मई, 2026 तक संपादित किया जा रहा है। प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा जनगणना कार्य तेज धूप एवं गर्मी जैसी विषम परिस्थितियों में संपादित किया जा रहा है, कुछ स्थानों पर प्रगणकों के साथ मारपीट की घटनाएँ संज्ञान में आ रही हैं। अतः फिल्ड में प्रगणकों व सुपरवाइजर के साथ किसी प्रकार का विवाद अथवा अप्रिय घटना न हो इस हेतु समस्त पुलिस थाना में पूर्व सावधानी बरतने एवं पुलिस सुरक्षा बल उपलब्ध कराने का कष्ट करेंगे।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद शिक्षकों के संगठन ने उक्त घटना की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित थानें में एफआईआर दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय