Ro no D15139/23

विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कृषि रथ रवाना

राजनांदगांव 05 मई 2026। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किरण वैष्णव ने विकसित भारत संकल्प अभियान अंतर्गत जिला पंचायत परिसर से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि रथ द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर किसानों को आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कृषि स्थायी समिति की सभापति श्रीमती जागृति यदु, जिला पंचायत सभापति श्रीमती देव कुमारी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री सुशीला चंद्राकर, समाज सेवी श्री रविन्द्र वैष्णव, उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषि रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों में भ्रमण कर किसानों को नई तकनीकों एवं बेहतर खेती पद्धतियों से जोडऩे के संबंध में जानकारी दी जाएगी। शिविरों के माध्यम से कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञ किसानों से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करना है। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर किसानों को लाभान्वित कराना है।

  • Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, आवेदक को मिली ऋण पुस्तिका

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। कलेक्टर जनदर्शन में बजरंगपुर-नवागांव निवासी श्री संजय कुमार साहू ने पृथक ऋण पुस्तिका नहीं मिलने की शिकायत प्रस्तुत की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादवने मामले को गंभीरता…

    Read more

    प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान 1 अक्टूबर से पूर्णत: कैशलेस

    राजनांदगांव 15 सितम्बर 2026। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के आदेशानुसार सहदेव नगर स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान एवं मोहारा रोड स्थित प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान को…

    Read more

    NATIONAL

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा