Ro no D15139/23

ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के अवतरण की खुशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि जो भी भक्त इस व्रत को सच्चे मन से करता है, उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. जीवन से दुख-दर्द दूर होते हैं और खुशहाली आती है.

ज्येष्ठ कृष्ण जन्माष्टमी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

साल 2026 में ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 9 मई, शनिवार को पड़ रही है.

  • अष्टमी तिथि का प्रारंभ: 9 मई 2026 को दोपहर 2:02 बजे से
  • अष्टमी तिथि का समापन: 10 मई 2026 को दोपहर 3:06 बजे तक
  • निशिता काल (पूजा का समय): 9 मई की रात्रि 11:56 बजे से 12:38 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था, इसलिए व्रत और पूजन 9 मई को ही करना श्रेष्ठ माना गया है.

पूजा विधि

पूजा के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. मंदिर की साफ-सफाई करें और लड्डू गोपाल की मूर्ति को तांबे या चांदी के पात्र में स्थापित करें. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर के मिश्रण (पंचामृत) से अभिषेक करें. अभिषेक के बाद भगवान को स्वच्छ वस्त्र पहनाएं और मोर पंख, बांसुरी, चंदन और वैजयंती माला से सजाएं. भगवान को माखन, मिश्री, धनिया की पंजीरी और ऋतु फल अर्पित करें. ध्यान रखें कि श्री कृष्ण की पूजा में तुलसी दल का होना अनिवार्य है. इसके बाद धूप-दीप जलाएं, भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप करें और अंत में आरती करके पूजा संपन्न करें.

भगवान कृष्ण के मंत्र

  • ॐ श्रीकृष्णाय नमः
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय नमः
  • ॐ गोविंदाय नमः
  • हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
  • Related Posts

    सीधे फर्श पर बैठकर खाना सही है या नहीं? जानें वास्तु के अनुसार क्या है सही तरीका

    Vastu Tips for Eating Food: आजकल ज्यादातर घरों में खाना खाने के लिए डाइनिंग टेबल का इस्तेमाल होता है. वहीं कुछ लोग आज भी जमीन पर बैठकर खाना पसंद करते हैं.…

    Read more

    जन्माष्टमी पर त्रिगुणी महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भाग्यशाली राशियां

    Janmashtami 2026 Rare Planetary Yog: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि को मनाई जाने वाली जन्माष्टमी का पर्व इस वर्ष बेहद खास माना जा रहा है. 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को देशभर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात